झारखंड के गिरिडीह जिले  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के सरिया बगोदर रोड स्थित खुशी पेट्रोल पंप के पास का है। बताया जा रहा है कि 55 साल के बगोदरडीह निवासी मुमताज अंसारी अपनी पत्नी मोतिजन खातून के साथ बाइक से देवराडीह स्थित अपने ससुराल से सरिया स्थित खुशी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान बगोदर की ओर से आ रही एक बस ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक साथ पति-पत्नी की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights