बिहार के राजनीतिक गलियारे में उस समय हलचल मच गई, जब पूर्व जेडीयू (JDU) विधायक राजकुमार सिंह की एक महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ये तस्वीरें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के नाम और तस्वीर वाली फेसबुक आईडी से पोस्ट की गईं। हालांकि, आरजेडी विधायक के पुत्र कहना है कि यह उनके पिता की छवि को खराब करने की साजिश है।

पूर्व विधायक की 4 आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट
दरअसल, सोमवार शाम को बोगो सिंह के नाम से बनी फेसबुक आईडी से पूर्व विधायक की चार तस्वीरें पोस्ट की गईं, जिनमें वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। तस्वीरें वायरल होने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने इस मामले में कड़ा ऐतराज जताते हुए साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें पूरी तरह से एआई (Artificial Intelligence) जनरेटेड हैं।  राजनीति में विचारों का विरोध होना चाहिए, न कि किसी व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया जाना चाहिए।

वहीं दूसरी ओर, आरजेडी विधायक बोगो सिंह ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम का फर्जी फेसबुक अकाउंट इस्तेमाल करने का आरोप लगाता हुए मामला दर्ज करवाया है। इस पूरे विवाद पर आरजेडी विधायक बोगो सिंह के पुत्र सुमित कुमार ने कहा कि यह उनके पिता की साफ-सुथरी छवि को धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने साइबर सेल से संपर्क कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

साइबर पुलिस ने शुरू की जांच
बेगूसराय साइबर पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व विधायक राजकुमार सिंह के निजी सहायक (PA) वीरेश कुमार की ओर से एक आधिकारिक आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights