बागपत। पुसार गांव में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के सौजन्य से एक स्वागत समारोह व सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें इलाके के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में क्रांतिकारी बाबा शाहमल के वंशज, सुप्रसिद्ध समाज सेवी एवं पूर्व कमांडो रमेश फौजी भी पहुंचे। उनका यहां पर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी तथा बामनोली थाम्बा चौधरी रामकुमार ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बिजरोल गांव के रहने वाले कोहित तोमर को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा का बागपत जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। रमेश फौजी ने कोहित तोमर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें अपना पूरा सहयोग देने की बात कही। रमेश फौजी ने कहा कि वह कोहित तोमर का पूरा साथ देंगे और किसानों की समस्याओं व मांगों को पूरी जोर-जोर के साथ उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights