पाकिस्तानी दूतावास के एक कर्मचारी को गुप्त जानकारी देने के मामले में एक सैनिक का कोर्ट मार्शल किया गया। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। सैनिक उत्तरी सीमाओं पर सैन्य गतिविधियों के बारे में पाकिस्तानी दूतावास के एक कर्मचारी को गुप्त जानकारी देता था। पकड़े जाने पर उसका कोर्ट मार्शल किया गया।

सेना कोर्ट मार्शल ने उसे 10 साल से अधिक की कैद की सजा सुनाई है। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि एक महिला अधिकारी की अध्यक्षता में हुए कोर्ट मार्शल में सैनिक को 10 साल और 10 महीने की जेल की सजा सुनाई है। वह पाकिस्तानी जासूस को गुप्त सूचना भेजते हुए पकड़ा गया था।

वह दिल्ली में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी नागरिक आबिद हुसैन उर्फ ​​नाइक आबिद के संपर्क में था। वह कई गुप्त जानकारियां उसको उपलब्ध कराता था। वाहनों की आवाजाही की सूची के साथ-साथ फॉर्मेशन के वाहनों से संबंधित जानकारी भी देने का प्रयास किया। सेना कोर्ट मार्शल ने कहा कि सोल्जर के ऐसे कृत्यों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights