झारखंड के पलामू पुलिस जवान के घायल जवान नित्यानंद महतो की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। जवान का अंतिम संस्कार बोकारो स्थित उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन सुबह-सुबह पलामू पुलिस लाइन से जवानों को मतगणना केंद्र भेजा जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस लाइन में एक पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से 3 जवान घायल हो गए थे। नित्यानंद महतो के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाद में उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया जहां दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, नित्यानंद महतो बोकारो के चंदनकियारी के रहने वाले थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights