पंजाब में एक बार फिर खालिस्तान के नारे लिखे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दोराहा में खालिस्तान जिंदाबाद और सिख फॉर जस्टिस के नारे लिखे गए है। इस बार ये नारे दोराहा में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के अलावा पूर्व सीएम बेअंत सिंह के बुत पर भी यह नारे लिखे गए हैं।

सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी भी ली है। इसमें पन्नू पंजाब के मौजूदा सीएम भगवंत मान सहित पूर्व सी.एम. के पोते व बीजेपी के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को धमकियां भी दी है। इस दौरान रवनीत बिट्टू के खिलाफ पन्नू ने आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग किया गया है। पन्नू ने वीडियो में दोराहा में लिखे गए स्लोगन की फोटो भी है,  जिससे साफ होता है कि पन्नू के स्लीपर सेल एक्टिव हैं।

गौरतलब है कि 31 अगस्त को बेअंत सिंह की बरसी है। बेअंत सिंह का बुत दोराहा शहर के मुख्य चौक में लगा हुआ है। बेअंत सिंह का गांव कोटली भी दोराहा के नजदीक ही है। आपको बता दें कि 31 अगस्त 1995 को बेअंत सिंह को बम से उड़ाकर मर्डर किया गया था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। लिखे गए नारों को मिटा दिया गया है और सीनियर अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए है और सभी मुख्य सड़कों पर पुलिस बल तैनात किए गए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights