यूपी की राजधानी लखनऊ में 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर के जश्न में उस समय खलल पैदा हो गया, जब एक दरोगा ने हजरतगंज चौराहे पर हंगामा कर दिया। आरोप है कि कार सवार दरोगा ने न केवल ट्रैफिक डायवर्जन तोड़ने की कोशिश की, बल्कि पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया था। दरोगा नशे में धुत बताया जा रहा था। इतना ही नहीं, मौके पर मौजूद डीसीपी ट्रैफिक से भी वह उलझ गया था। दरोगा को को गिरफ्तार कर लिया गया। यह पूरी घटना बुधवार देर रात की है। न्यू ईयर के स्वागत को लेकर हजरतगंज इलाके में भारी भीड़ मौजूद थी। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने डायवर्जन लागू कर रखा था। जनाकारी के मुताबिक, इसी दौरान नशे की हालत में एक कार चालक अटल चौक पहुंचा और जब ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने उसे कार साइड में लगाने को कहा तो वह उनसे भी उलझ गया था। आरोपी ने गाली- गलौज करते हुए ड्यूटी पर तैनात दरोगा को धक्का दिया और कार के शीशे चढ़ाकर भागने का प्रयास भी किया।


70 मीटर तक भगा ले गया कार

इस दौरान उसने करीब 70 मीटर तक तेज रफ्तार में कार दौड़ाई और कई पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश की। मौके पर मौजूद सिपाहियों ने तत्परता दिखाते हुए कार के आगे बैरियर लगाकर उसे रोक लिया था। तभी डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने भी जब कार रोकने का प्रयास किया तो आरोपी उनसे भी उलझ गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में लेकर जीप से हजरतगंज थाने भेज दिया था।


कार से शराब की बोतलें बरामद

आरोपी दरोगा की पहचान सौम्य जायसवाल के रूप में हुई है, जो मौजूदा समय में बाराबंकी पुलिस लाइन में तैनात है। आरोपी की कार से शराब की खाली और भरी बोतलें, कांच के गिलास बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं, शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी और डैशबोर्ड में भी शराब रखी गई थी। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। फिलहाल आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights