मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में सही प्रतिनिधित्व ना देने के बात कहते हुए त्यागी समाज के नेताओं ने भाजपा से नाराजगी जताई है। त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा ने कहा है कि भाजपा उनके समाज की अनदेखी कर रही है।
रविवार को मेरठ में त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा ने कहा कि भाजपा ने मेयर तो दूर 90 वार्डों में भी टिकट त्यागी समाज को नहीं दिया है। लेफ्टिनेंट कर्नल अमरदीप त्यागी ने कहा कि मेरठ नगर निगम में त्यागी समाज के सवा लाख वोटर हैं। इसके बाद भी समाज को टिकट से वंचित कर दिया गया। त्यागी लगातार भाजपा को वोट दे रहे हैं लेकिन भाजपा की ओर से इसका सम्मान नहीं किया जा रहा है।
समिति ने कहा कि भाजपा इसी तरह करेगी को उसको सबक सिखाने का काम किया जाएगा। समिति ने आगे की रणनीति के लिए 7 मई को त्यागी हॉस्टल में एक बड़ी पंचायत बुलाई है।

मुजफ्फरनगर में भी राष्ट्रीय त्यागी, भूमिहार, ब्राह्मण समाज समिति भाजपा से नाराजगी जता चुकी है। मुजफ्फरनगर में समिति ने खुलकर निकाय चुनाव में भाजपा को हराने की अपील अपनी जाति के लोगों से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights