कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने की खबरों के बीच मंगलवार को कहा कि यह विधेयक अपना है। सोनिया गांधी ने संसद परिसर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख से सवाल किया गया कि ऐसा कहा जा रहा है कि महिला आरक्षण विधेयक इस विशेष सत्र में लाया जा रहा है और आपकी यह मांग भी थी, तो आप क्या कहना चाहती हैं? जवाब में उन्होंने कहा, “यह (विधेयक) अपना है।”

केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार के समय वर्ष 2010 में महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा से पारित हुआ था। उस समय सोनिया संप्रग की अध्यक्ष थीं और मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे। वहीं पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी दलों के सांसदों ने पुरानी संसद में फोटो शूट में हिस्सा लिया। वहीं नई संसद में प्रवेश से पहले संसद में तैनात कर्मचारियों और सुरक्षाबलों के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया गया है। नई संसद में पहले दिन की कार्यवाही के दौरान सुरक्षाकर्मी नई ड्रेस में नजर आए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights