संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा किस तरह की सुरक्षा में जेल से पेशी पर कोर्ट आता है? किस तरह से उसका परिसर के अंदर प्रवेश होता है और वह कचहरी लॉकअप से कितनी देर पहले कोर्ट रूम के निकलता है? यह सब पता करने के लिए उसकी हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी। यही नहीं सात जून को एससी¹/एसटी कोर्ट में पेशी से दो दिन पहले पांच जून को पेशी पर आया था तो शूटर विजय यादव और उसके तीन-चार साथी कोर्ट के बाहर पहुंचे थे। दावा किया जा रहा है कि पांच जून को ही तय हुआ था कि किस जगह पर उसे गोली मारी जाएगी।
दो दिन पहले से जीवा पर नजर गड़ाए थे शूटर, तय था कहां मारी जाएगी गोली
Byमुदगल टाइम्स ब्यूरो
Jun 12, 2023By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
