संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा किस तरह की सुरक्षा में जेल से पेशी पर कोर्ट आता है? किस तरह से उसका परिसर के अंदर प्रवेश होता है और वह कचहरी लॉकअप से कितनी देर पहले कोर्ट रूम के निकलता है? यह सब पता करने के लिए उसकी हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी। यही नहीं सात जून को एससी¹/एसटी कोर्ट में पेशी से दो दिन पहले पांच जून को पेशी पर आया था तो शूटर विजय यादव और उसके तीन-चार साथी कोर्ट के बाहर पहुंचे थे। दावा किया जा रहा है कि पांच जून को ही तय हुआ था कि किस जगह पर उसे गोली मारी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights