उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में तेज़ रफ़्तार कार ने अनियंत्रित होकर दुकान के सामने खड़े कई लोगों को एक साथ रौंद दिया. जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि एक की हालत नाजुक है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

दरअसल, मानिकपुर थाना क्षेत्र से प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर स्थित एक दुकान के पास खड़े कई लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. घटना में मधु प्रकाश सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद, शिल्पा समेत तीन को एम्स रायबरेली रेफर किया गया

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

अभी भी एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया. जिसे देखकर लोग दहल उठे. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन लगातार हादसों का कारण बनते हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.

वहीं, सूचना पर पहुंची मानिकपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है. हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई लोग दुकान पर थे, तभी एक ब्लू रंग की कार आई और कई लोगों को कुचल दिया.

जिससे दुकान पर खड़े 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है. कार की स्पीड काफी तेज थी. जिससे दुकान के बाहर लगी छावनी भी उड़ गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights