कर्नाटक के नेलमंगला में शनिवार को एक कंटेनर ट्रक के कार के ऊपर पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके तालेकेरे के पास तब हुई जब एक कंटेनर ट्रक कार पर पलट गया, जिसमें छह लोग बैठे थे। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया।

आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले के मदकासिरा मंडल के बुल्ला समुद्रम गांव में शनिवार तड़के एक मिनी बस और लॉरी के बीच टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना आज तब हुई, जब अमरपुरम मंडल के केएस पल्ली गांव के 13 लोग एक मिनी बस में सवार होकर तीर्थयात्रा के लिए गए तिरुमाला से अपने पैतृक गांव वापस लौट रहे थे, तभी उनकी बस अनियंत्रित होकर एक लॉरी से टकरा गई।

इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और मिनी बस चालक सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों को जीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पांच लोगों की हालत नाजुक बताई गई है। मृतकों में प्रेम कुमार (30), अतरवा (2), रत्नम्मा (70) और मनोज (32) शामिल हैं। पुलिस को संदेह है कि मिनी बस चालक शायद नींद में था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights