मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में हिल्टन होटल में हुई फायरिंग मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है और उसकी पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है। वह कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला बताया जा रहा है।

कैसे दबोचा गया हमलावर?

सोशल मीडिया और अमेरिकी मीडिया में शूटर की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को जमीन पर पेट के बल लेटाकर काबू किया हुआ है। हमलावर के पास एक ‘शॉटगन’ और कई अन्य हथियार बरामद हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शूटर ने सीक्रेट सर्विस के एक एजेंट पर सीधे गोली चलाई थी। सौभाग्य से एजेंट ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी जिससे उसकी जान बच गई।

सुरक्षा घेरे में सेंध लगाने की कोशिश

जांच में खुलासा हुआ है कि कोल टॉमस ने डिनर हॉल के पास बने सुरक्षा चेकपॉइंट को तोड़ने की कोशिश की थी। जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। होटल में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई दूसरा हमलावर या विस्फोटक मौजूद न हो।

ट्रंप का बयान: वह मानसिक रूप से बीमार था

हादसे के कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी और बहादुरी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा, “हमारे एजेंट ने बेहतरीन जैकेट पहनी थी इसलिए वह सुरक्षित है। राष्ट्रपति ने संदिग्ध हमलावर को ‘मानसिक रूप से विक्षिप्त’ करार दिया और कहा कि वह भारी हथियारों के साथ तबाही मचाने के इरादे से आया था।

फर्स्ट लेडी और ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित

सीक्रेट सर्विस ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights