भारत में जी-20 देशों की समिट में हिस्सा लेने पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की भव्य स्वागत किया गया। पालम हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने ऋषि सुनक की अगवानी की। इस दौरान ‘जय सियाराम’ की ध्वनि भी उच्च स्वर में गूंजी। इस दौरान पीएम सुनक से एक अनौपचारिक बात भी हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भगवान राम के जीवन से जुड़ी एक अहम घटना का जिक्र किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि वे जिस सीट (बक्सर) से चुनकर आते हैं वहीं श्री राम और उनके भाई लक्ष्मण ने गुरु महर्षि विश्वामित्र से शिक्षा दीक्षा ली थी और ताड़का वध किया था।

पालम एयरपोर्ट में स्वागत के दौरान ऋषि सुनक ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से ताड़का वध का प्रसंग की काफी उत्सुकता के साथ सुना। जिसके बाद उन्होंने मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि जी-20 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ बेहतरीन थीम है।

ऋषि सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ भारत आए हैं। केंद्रीय मंत्री ने अश्विनी चौबे ने सुनक दंपती को तोहफे में रुद्राक्ष, श्रीमद्भागवत गीता और हनुमान चालीसा भी भेंट की। बता दें कि सुनक ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान भी कई बार गीता का जिक्र किया था। उनकी सनातन में गहरी आस्था है। वे नियमित रूप से मंदिर भी जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights