फिरोजाबाद में जमानत पर छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार नगर के थाना दक्षिण क्षेत्र के हुमायूंपुर निवासी शिवम उर्फ तनु (32) ने शनिवार देर रात अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जिस समय वह घर पर अकेला था।

थाना प्रभारी यगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वह दुष्कर्म के आरोप में जेल जाने के बाद कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर आया था। परिजनों ने बताया कि मूलरूप से कानपुर देहात जनपद के थाना अकबरपुर के गांव का निवासी शिवम पर उसकी भाभी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजा था। वह जमानत पर बाहर आया था।

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म मामले में 17 जून को अदालत में सुनवाई थी और अदालत से लौटकर आने के बाद से वह उदास था और किसी से बातचीत नहीं कर रहा था। उसने बताया कि शनिवार देर शाम उसने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights