इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग में ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ट्रंप को नेतन्याहू ने जंग शुरू करने के लिए धोखा दिया और अब वह उनके कंट्रोल में काम कर रहे हैं. साथ कहा कि युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक दुश्मन का हिसाब-किताब नहीं हो जाता है. उन्हें इस जंग का कोई भी पछतावा नहीं है.

आगे बोलते हुए गालिबफ ने कहा कि ईरान के लिए इजरायल और अमेरिका दोनों एक समान हैं और ईरान दोनों को एक नजर से देखता है. उनका ये बयान ऐसे समय पर आया है जब दोनों देशों के बीच जंग के बीच जंग तेज हो गई है. कड़े राजनीतिक रुख को दिखाते हुए आगे कहा कि IRGC ने अपने जवाबी कैंपेन के 48वें फेज के लॉन्च की पुष्टि की है, जिसमें अलग-अलग इजरायली और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा.

इससे पहले 47वीं लहर में नेगेव डेजर्ट, नेवातिम एयरबेस, बी’र शेवा और लोद शहर को टारगेट किया गया. साथ ही कतर में अमेरिका का बड़ा एयरबेस अल-उदैद पर भी हमला हुआ, 46वीं लहर में भी खोर्रमशहर, खेबर शेकन, इमाद और कद्र मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ, जिसकी वजह से हड़कंप मच गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights