शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक मुठभेड़ में कम से कम 16 नक्सली मारे गए और दो सुरक्षा जवान घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ तब हुई जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी,जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान शामिल थे

एक अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन शुक्रवार रात को शुरू किया गया था, जब केरलपाल इलाके में नक्सलियों के खिलाफ जानकारी मिली थी। सुरक्षा बलों ने इस अभियान को सही जानकारी के आधार पर शुरू किया था और मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया।

इस दौरान 16 नक्सली मारे गए और सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। इस ऑपरेशन को राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights