ग्रेटर नोएडा के बीटा 1 में संजय सिंह सीवर के मैनहोल में गिर गए। बताया जा रहा है कि वह करीब 20 मिनट तक सीवर के अंदर जख्मी हालत में मदद के लिए चिल्लाते रहे। आवाज सुनकर एक राहगीर ने उनकी मदद की और बाहर निकाला। उनके पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। हाथ बुरी तरह फट गया है। उसमें 21 टांकें आए हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें हैं। पीड़ित ने अथॉरिटी पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

घर से किसी काम के लिए निकले थे संजय सिंह

सेक्टर पाई-वन स्थित एल्डिको ग्रीन मेडोज सोसाइटी निवासी संजय सिंह किसी काम से सेक्टर बीटा वन गए थे। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे जब वो सेक्टर की सर्विस रोड से जा रहे थे, तभी अचानक सीवर के ढक्कन पर पैर चला गया। जो आधा टूटा हुआ था। ढ़क्कन टूटा होने के कारण वो मैनहोल में गिर गए। करीब 20 मिनट तक वो सीवर के अंदर पड़े रहे और मदद की गुहार लगाते रहे। सीवर में पानी भी था। जख्मी हालत में उठ नहीं पा रहे थे। मैनहोल की सरिया से वो बुरी तरह जख्मी हो गए।

दोनों पैरों में 10-10, हाथ में लगे 21 टांके

उन्होंने बताया कि पैर में दो जगह और हाथ में एक जगह पर काफी ज्यादा चोटें लगी हैं। गिरने के बाद तेजी से चिल्लाए तो एक राहगीर ने सीवर के मेनहोल से बाहर निकाला। हाथ और पैर में चोट लगने से काफी खून निकल रहा था। एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पैर के दोनों घावों में लगभग 10-10 टांके और हाथ में करीब 21 टांके लगे हैं।

बताया जा रहा है कि अथॉरिटी की ओर से लगातार लापरवाही बरतने की वजह से अक्सर इस तरह के हादसों के शिकार हो रहे हैं। इसके बाद भी अथॉरिटी के अधिकारी इन कामों को सही ढंग से कराने की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि शहर भर में जगह-जगह सीवर के ढक्कन टूटे हुए हैं। नाले खुले पड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights