अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के श्रेवेपोर्ट शहर में रविवार की सुबह खून-खराबे से भरी रही। एक सिरफिरे हमलावर ने घरेलू विवाद के चलते अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। मरने वालों में 8 बच्चे शामिल हैं, जिनकी उम्र महज 1 से 14 साल के बीच थी।

मची चीख-पुकार

श्रेवेपोर्ट पुलिस प्रमुख वेन स्मिथ के मुताबिक, यह खौफनाक वारदात रविवार सुबह करीब 6:00 बजे हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पूरी हिंसा की जड़ एक घरेलू विवाद था। विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावर ने घर में मौजूद बच्चों और बड़ों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की।

जवाबी कार्रवाई में मारा गया आरोपी

पुलिस और संदिग्ध हमलावर के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आरोपी को मार गिराया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब जनता के लिए कोई खतरा नहीं है हालांकि घटना स्थल से सबूत जुटाने और मारे गए लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights