केरल के त्रिशूर जिले में रविवार को सुबह की प्रार्थना के लिए गिजाघर जा रहीं दो बुजुर्ग महिलाओं को एक सरकारी बस ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ओल्लूर में सड़क पार करने की कोशिश करते समय महिलाओं को केएसआरटीसी की बस ने टक्कर मार दी। ये महिलाएं चिय्याराम की निवासी थीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights