मेरठ। मेरठ एनसीआर में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है। तापमान बढ़ने से लोगों को अब तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में लंबे समय तक शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। आज मौसम की बात करें तो दिन में तापमान बढ़ने की संभावना है।
मेरठ और एनसीआर के जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान की ओर से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं से मेरठ एनसीआर के मौसम में बदलाव आ रहा है।
डॉ. सुभाष ने बताया कि अधिकांश हिस्सों में अगले 3 से 5 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। आज से तेज सतही हवाएं चलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights