देशभर में 78 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर खास तैयारी की जा रही है। भारतीय नौसेना भी इसको खास अंदाज में मना रही है।

कोस्ट गार्ड की तरफ से लक्षद्वीप में पानी के अंदर तिरंगा फहराया। भारतीय नौसेना अपने विभिन्न संभागों में इस तरह के आयोजन करा रही है।

भारतीय तटरक्षक के लक्षद्वीप जिला मुख्यालय ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पानी के अंदर तिरंगा फहराया गया। भारतीय कोस्ट गार्ड के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराया गया और राष्ट्र भावना और एकता को प्रदर्शित किया गया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय तटरक्षक बल कई आयोजन करा रही है। इसी के अंतर्गत गांधीनगर क्षेत्रीय मुख्यालय (उत्तर पश्चिम) में वॉकथॉन का आयोजन किया गया।

इसके अलावा कोच्चि और बेपोर में भारतीय नौसेना के यूनिट ने अनाथालय का दौरा किया और मछुआरों के साथ विशेष सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया।

ध्वज वितरण और समुद्र में सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई। कोच्चि के भारतीय नौसेना एयर एन्क्लेव की दीवारों पर तिरंगा रोशन किया गया।

गौरतलब है कि 78 वें स्वतंत्रता दिवस को विशेष रूप से मनाने के लिए केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत सभी राज्यों में 15 अगस्त के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों में तिरंगा फहराना और लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights