मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार को यात्रियों से भरी बस एक पुल से गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है जबकि 25 घायल हो गए। कहा जा रहा कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 लोग सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, हादसा खरगोन ठीकरी मार्ग पर हुआ है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बस रेलिंग तोड़कर बैराड़ नदी में गिरी है। 15 लोगों की मृत्यु हो गई है और 20-25 लोग घायल हैं, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

हादसे की सूचना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की ओर से मुआवजे और आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। मध्यप्रदेश सरकार ने खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक, यात्री बस इंदौर की ओर जा रही थी। इसी दौरान खरगोन-टेमला मार्ग पर दसंगा के पास बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस पुल से नीचे गिर गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights