नई दिल्ली। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दो कैप्टन समेत पांच सैन्यकर्मियों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट और मजबूत है। एक्स पर एक पोस्ट में खड़गे ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के रजौरी इलाके में आतंकवादियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले दो कैप्टन और सेना के तीन जवानों सहित पांच सैन्य कर्मियों की शहादत से बेहद दुखी हूं।’

उनकी यह टिप्पणी बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन में दो कैप्टन समेत पांच सैन्यकर्मियों के शहीद होने के बाद आई है।

बुधवार और गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ 36 घंटे तक चली मुठभेड़ में अफगानिस्तान में प्रशिक्षित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादी मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights