मेरठ। पंजाब में किसानों के आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जबकि दिल्ली से जालंधर जाने वाली जालंधर इंटरसिटी सुपर को रद्द कर दिया गया है। वहीं, ट्रेनों के समय से न आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आंदोलन के कारण जम्मू तवी से दिल्ली होकर जैसलमेर जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से चल रही है। उसके शाम 6:00 बजे मेरठ पहुंचने की संभावना है। अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 10 घंटे विलंब से चल रही है। जालंधर इंटरसिटी सुपर को रद्द कर दिया गया है।

उधर, लखनऊ में स्टेशन पर काम के चलते नौचंदी भी प्रभावित हुई है। रोजाना सुबह 7:30 बजे मेरठ पहुंचने वाली नौचंदी एक्सप्रेस आज चार घंटे देरी से 11:30 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह से अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights