पटना पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात नीतीश जख्मी हो गया। जख्मी नीतीश को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया । पुलिस ने मौके से पिस्टल, कट्टा और 2 खोखा बरामद किया है। नीतीश ने मनेर में स्वर्ण व्यापारी संजय सोनी की दुकान पर लूटपाट के दौरान गोलीबारी की थी । सीसीटीवी फुटेज में उसकी संलिप्ता के बाद पुलिस उनकी तलाश में थी, गुरुवार को दरवेशपुर में पुलिस मुठभेड़ में वह जख्मी हो गया।
सीसीटीवी से हुई थी नीतीश की पहचान
नीतीश ने 9 जनवरी को कारोबारी सोनी से गहने लूटने का प्रयास किया था। सोनी के विरोध पर नीतीश ने उसे गोली मारकर जख्मी कर दिया था। पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए था। नीतीश के साथ लूट पाट करने में दो अन्य अपराधी भी घटनास्थल पर थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नीतीश की पहचान कर गुरूवार को उसे मनेर में गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही नीतीश ने गोली चला दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की जिसमें वह जख्मी हो गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद नीतीश बार बार अपना लोकेशन बदल रहा था। लेकिन, गुरूवार की रात में पुलिस को उसका लोकेशन मनेर के रतनटोला में मिला था।
