पंजाब पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जलालाबाद पुलिस ने चंडीगढ़ में सेक्टर-5 स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता को फाजिल्का के जलालाबाद में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS Act, 1985) अधिनियम के तहत दर्ज एक पुराने मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी खुद सुखपाल खैरा ने दी। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ चल रहे एक पुराने एनडीपीएस केस में छापेमारी की गई है।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने साल 2015 के एनडीपीएस केस में कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा को राहत देते हुए कहा था कि पुलिस चाहे तो इस मामले की आगे भी जांच कर सकती है। इसके आधार पर पंजाब पुलिस ने सुखपाल को गिरफ्तार किया है। फाजिल्का ड्रग्स तस्करी मामले में सेशन जज के आदेश पर 13 अप्रैल, 2023 को पंजाब पुलिस के DIG स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया था। SIT जांच में सुखपाल सिंह खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल पाए गए। इस मामले में बाकी जो ड्रग्स तस्कर थे उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights