केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मिजोरम दौरे से पहले इस पूर्वोत्तर राज्य में सुरक्षा कड़ी की गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल शुक्ला ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शाह शनिवार को मिजोरम का एक दिवसीय दौरा करेंगे और आइजोल के मध्य से असम राइफल्स के प्रतिष्ठानों को राज्य की राजधानी से 15 किलोमीटर दूर जोखावसांग में एक निर्दिष्ट परिसर में स्थानांतरित करने के लिए आयोजित समारोह में भाग लेंगे।

शुक्ला ने कहा कि सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा बलों को गृह मंत्री के दौरे के दौरान कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है। शुक्ला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रमुख मार्गों और स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए राज्य पुलिस के अलावा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को भी तैनात किया गया है।

शाह के शनिवार दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर लेंगपुई हवाई अड्डे पर आगमन की उम्मीद है। वह दोपहर तीन बजे खटला क्षेत्र में अर्धसैनिक बल के मिजोरम रेंज के 23 सेक्टर मुख्यालय में असम राइफल्स के प्रतिष्ठानों को आइजोल से जोखावसांग स्थानांतरित करने के समारोह में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights