झारखंड की गृह सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने बीते मंगलवार को संबंधित अधिकारियों से अफीम की खेती के खिलाफ चल रहे अभियान में तेजी लाने और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने को कहा।

दरअसल, दादेल और गुप्ता ने बीते मंगलवार को चतरा का दौरा किया और चार जिलों चतरा, हजारीबाग, लातेहार और रांची के पुलिस, वन, कृषि और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभियान की समीक्षा के लिए बैठक की। दादेल ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जहां भी अफीम की खेती दिखे, उसे संबंधित विभागों के साथ समन्वय करके नष्ट कर दिया जाए।

गुप्ता ने कहा कि अफीम की खेती में शामिल लोगों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा, “बड़ी मछलियों को पकड़ने की जरूरत है। अफीम तस्करी के जरिए बड़ी संपत्ति अर्जित करने वालों की संपत्ति जब्त की जाएगी।” वहीं, अधिकारियों ने कहा कि झारखंड पुलिस पिछले कुछ दिनों से अफीम की खेती के खिलाफ अभियान चला रही है और पलामू तथा खूंटी समेत विभिन्न जिलों में सैकड़ों एकड़ भूमि पर लगे अफीम के पौधों को नष्ट किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights