चुनावी मौसम में देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौरा चल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले भी अलर्ट जारी किया था। वहीं, आज सोमवार को भी आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर आशंका जताई है। आईएमडी की मानें को उत्तर पश्चिम भारत में चल रही बारिश का दौरा अगले 24 से 48 घंटों तक के दौरान जारी रहेगा। 17 अप्रैल को इससे राहत मिल सकती है।

यहां भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना

इसके अलावा, मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 2 से 3 दिनों तक हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, और चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही, अगले 24 घंटे तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू, और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights