महाराष्ट्र में खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर महिला से बलात्कार करने के आरोप में पालघर जिले के एक स्वयंभू बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कथित ज्योतिषाचार्य जादू-टोने की आड़ में महिलाओं का यौन करता था। गर्भावस्था से जुड़े अनुष्ठान के बहाने महिला को बुला कर अशोक खरात पर अश्लील हरकतों और जबरन शारीरिक शोषण करता था।

100 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले
ज्योतिषाचार्य अशोक खरात के पास से पुलिस को 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले है। नास‍िक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज 5 अलग-अलग FIR  दर्ज की है।  अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नासिक में बलात्कार के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात की हालिया गिरफ्तारी के बाद पुणे निवासी 35 वर्षीय महिला ने आरोपी हृषिकेश वैद्य (40) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का साहस जुटाया।

भगवान शिव का अवतार बताता था आरोपी 
हालांकि, आरोपी वैद्य ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला पहली बार 2023 में फेसबुक के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी। दर्ज प्राथमिकी के हवाले से एक अधिकारी ने कहा, ”उस साल (2023) दिसंबर में आरोपी महिला से मिलने पुणे गया था। उसने कथित तौर पर यह दावा किया कि वह महादेव (भगवान शिव) का अवतार है और वह उसकी ‘पार्वती’ है।

नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार का आरोप 
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि व्यक्ति उसे पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में ले गया और उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाया तथा इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने कथित तौर पर महिला की तस्वीरें भी ले लीं। महिला के अनुसार, आरोपी का पालघर जिले में एक सामाजिक संगठन है और उसने तस्वीरों के जरिए उसे ‘ब्लैकमेल’ किया तथा पिछले साल मई में फिर से उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights