भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने बुधवार को कांग्रेस नीत हिमाचल प्रदेश सरकार को ‘‘भ्रष्टाचार, घोटाले और कुप्रबंधन’’ का प्रतीक करार दिया तथा कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

नड्डा ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार अपने घोटाले के कारण निम्नतम स्तर पर पहुंच गई है तथा स्थिति इतनी विकट हो गई है कि सरकारी संपत्तियों की नीलामी की जा रही है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की विरासत संपत्तियों की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। नड्डा ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और लूट, अराजकता तथा घोटाले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ‘देवभूमि’ को शर्मसार कर दिया तथा उसकी गलत नीतियों के लिए लोग कभी उसे माफ नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights