मानसून के लौटने से पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में ‘प्रलय’ आ गया है। बीते मंगलवार से शिमला में जबरदस्त बारिश हो रही है। मकान कागज के नाव की तरह बह रही है। दरकते पहाड़ों, भूस्खलन और एक बाद में दर्जनों धंसते घरों के वीडियो देख रूह कांप जा रहा है। आज गुरुवार को कुल्लू में एक साथ आठ इमारतें भरभरा कर लहरों में समा गई। अब तक राज्य में 10 हजार करोड़ की संपति का नुकसान हो चुका है। सीएम सुक्खू हर समय राज्य की हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पूरे राज्य में हाहाकार मचा है। मौसम विभाग ने अपने अनुमान में बताया कि हिमाचल में अगले दो दिनों तक मौसम बहुत खराब रहने वाला है।

पिछले महीने नौ और दस जुलाई को भीषण बारिश से मंडी और कुल्लू जिलों में तबाही मची थी। बड़ी संख्या में उस वक्त भी लोगों की जान गई थी। फिर शिमला और सोलन जिलों में 14 और 15 अगस्त को बारिश ने कहर ढाया था, तब तीन दिनों के भीतर ही 71 लोग कल के गाल में समा गए थे और बड़ी संख्या में लोग भूस्खलन के कारण दब गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights