देश भर में जहां एक ओर संस्कृति को बचाने की बात हो रही है, वहीं इस कड़ी में जनपद हापुड नगर क्षेत्र के मंडी पाटिया स्थित खाटू श्याम मंदिर में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है.. ड्रेस कोड लागू होने के बाद अब खाटू श्याम मंदिर में भक्तों को नए नियम का सामना करना पड़ेगा…मंदिर में दर्शन करने के लिए मर्यादित कपड़ों की शर्त रखी गई है…

बता दें कि मंदिर परिसर में..छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, मिनी टॉप, मिनी स्कर्ट, नाईट सूट, कटी-फटी जींस पहनकर आने पर श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा… मंदिर समिति की ट्रस्ट की ओर से मंदिर के बाहर गेट के पास सूचना बोर्ड एक पोस्टर चस्पा किया गया है…जिसपर साफ-साफ लिखा गया है कि सभी महिलाएं और पुरुष मंदिर में मर्यादित वस्त्र ही पहनकर आएं…अन्यथा आप बाहर से ही दर्शन करें…

खाटू श्याम मंदिर में एक श्रद्धालु नमन अग्रवाल का कहना है कि मंदिर कमेटी ने बहुत अच्छा निर्णय लिया है हम इसका स्वागत करते हैं और हमारी सभी भक्तों से भी अपील है कि वो मर्यादित कपड़ों में ही मंदिर में दर्शन करने के लिए आए…जहां एक ओर मंदिर में ड्रेस कोड को लेकर चारो ओर चर्चा हो रही है वहीं दूसरी ओर मंदिर के पुजारी से लेकर दर्शन करने आ रहे भक्त भी मंदिर कमेटी के निर्णय की तारीफ कर रहे हैं…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights