इजराइल हमास के बीच चल रहे युद्ध का असर अब बाकी के देशों में पडने लगा है। वहीं अब मेरठ सर्राफा बाजार पर भी असर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से जहां सोने व चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा था। सोने के आभूषणों की खरीदारी 57000 प्रति 24 कैरेट 10 ग्राम से हो रही थे। वहीं अब यही रेट 60,200 प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट पहुंच गई है। यही नहीं चांदी भी 70000 रुपये प्रति किलो से अब 72000 प्रति किलो तक पहुंच गई है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
व्यापारियों से मिली जानकारी के अनुसार जब किसी भी किसी देश में युद्ध चल रहा होता है। तब बाजार पर उसका असर देखने को मिलता है। कुछ इसी तरह का असर इजराइल हमास के बीच चल रहे युद्ध से भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते सोने व चांदी दोनों के रेट में ही वृद्धि हुई है। बता दें की सोने में 2700 रुपये व चांदी में 2500 रुपये की वृद्धि देखी गई है। साथ ही व्यापारियों का यह भी कहना है की जल्द आ रहे त्योहारों की वजह से भी सोने व चांदी के भाव भी बढ़ रहे हैं।
सर्राफा व्यापारियों का यह भी कहना है कि अगर इसी तरीके से युद्ध चलता रहा तो आने वाले समय में सोना जहां 65000 प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट को पार कर सकता है। वहीं चांदी 80000 रुपए प्रति किलो तक भी पहुंच सकती है। जिसके पीछे के दो कारण हैं इजराइल हमास युद्ध और आने वाले त्यौहार। ऐसे में जब डिमांड ज्यादा होती है तो रेट में बढ़त देखने को मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights