पिछले तीन महीने से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि अफगानिस्तान के अनुभवी स्पिनर राशिद खान गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष दस में लौटे हैं।

आईपीएल के आगामी सत्र में मुंबई इंडियंस के लिए वापसी करने जा रहे सूर्यकुमार के 861 अंक है जबकि दूसरे स्थान पर 802 अंक लेकर फिल साल्ट हैं।

सूर्यकुमार ने दिसम्बर में खेल हर्निया की सर्जरी के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है।

वहीं आयरलैंड के खिलाफ 2-1 से मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले राशिद खान ने शीर्ष दस में वापसी की है।

वह चार पायदान की छलांग लगाकर नौवें से चौथे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने सीरीज में तीन मैचों में आठ विकेट लिए।

अफगानिस्तान के नवीन उल हक दो पायदान चढ़कर 55वें स्थान पर हैं।

आयरलैंड के जोश लिटिल सात पायदान चढ़कर 39वें, मार्क एडेयर दो पायदान चढ़कर 56वें और बैरी मैकार्थी 15 पायदान चढ़कर 77वें स्थान पर हैं। टी-20 हरफनमौलाओं की रैंकिंग में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष पर बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights