सुप्रीम कोर्ट ने इस साल एक जनवरी 2023 से लेकर 15 दिसंबर 2023 तक रिकॉर्ड 52191 मुकदमों का निस्तारण किया है। अदालत के आंकड़ों के अनुसार यह भी रिकॉर्ड रहा कि मुकदमों के निस्तारण की यह संख्या इस साल पंजीकृत हुए 49191 मामलों से ज्यादा है। वर्ष 2017 में सुप्रीम कोर्ट में इंटीग्रेटेडकेस मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम लागू होने के बाद सबसेज्यादा मुकदमे निपटाए गए हैं। अदालत के सूत्रों के अनुसारचीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के सुधारों और व्यवस्थाओं के कारण मुकदमों के निपटारे में तेजी आई है। मामलों को सूचीबद्ध करने की व्यवस्था ठीक करने के कारण सत्यापन के बाद मामलोंको सूचीबद्ध करने में होने वाली देरी 10 दिन से घट कर 5-7 दिन रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights