उत्तराखंड के ऊचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का असर पश्चिम यूपी के शहरों पर पड़ा है। मेरठ में सर्द हवा ने ठंड बढ़ा दी है। सर्द हवा से तापमान गिरा है। दो दिन में तापमान में 3 डिग्री की कमी आई है। वहीं रात में हाईवे और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर कोहरा छाने लगा है। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे और दिल्ली-हरिद्वार हाईवे एनएच 58 पर कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत और बिजनौर में हाईवे पर रात से कोहरा छाने लगा है।
सर्द हवाओं से धूप की तपिश कम हुई है। उत्तराखंड के ऊचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का असर पश्चिम यूपी के मैदानी शहरों पर पड़ा है। दो दिन पहले तक मेरठ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जो कि अब 25 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मेरठ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। इसी तरह है आसपास के जिलों का भी हाल है। नवंबर में दिवाली के बाद तापमान कम होने से जहां सर्दी बढ़ने लगी है। वहीं दूसरी ओर धूप की तपिश भी काफी कम हुई है।

मौसम वैज्ञानिक सूरज देव का कहना है कि आने वाले दिनों में हवा में नमी बढ़ने से तापमान में और गिरावट आएगी। इससे सर्दी बढ़ने के साथ ही शहर के भीतर कोहरा और पाला भी पड़ना शुरू होगा। आज बुधवार की सुबह हाइवे और एक्सप्रेस वे पर कोहरे की चादर छाई हुई थी। सोमवार को दिनभर धूप रही पर लेकिन धूप की तेजी का अहसास नहीं हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार रात से तेज हवा चलने से लोगों को ठंड का अहसास अब हो रहा है।

मेरठ का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से दो डिग्री कम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानी डॉ. एन सुभाष ने बताया कि शहर में सर्द हवा का दौर शुरू हो चुका है। इससे प्रदूषण की धुंध कम होगी लेकिन आने वाले दिनों में कोहरा घना होता जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights