बागपत। लोह पुरुष सरदार पटेल की 150 वीं की जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। चमरावल रोड़ पर स्थित भाजपा मुख्यालय से शुरू हुई पदयात्रा में शामिल भाजपाई राष्ट्र वंदना चौक चौराहे पर पहुंचे। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता भारत माता एवं सरदार पटेल अमर रहे के जयकारे लगाते रहे।
राष्ट वन्दना चौक स्थित शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करके सभी ने लोह पुरुष को याद किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि हम रन फॉर यूनिटी का आयोजन कर रहे हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल, राष्ट्र नेता, लौह पुरुष देश के आदर्श हैं। प्रधानमंत्री ने दो दिन पहले मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि 31 अक्टूबर को दीपावली होने के कारण उनके जन्मदिन को पहले मनाया जाए। इसलिए हम सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन मना रहे हैं।

जिला महामंत्री व कार्यक्रम जिला संयोजक बिजेंद्र शर्मा एडवोकेट ने कहा कि सरदार पटेल का मतलब ही एकता है। सरदार वल्लभभाई पटेल की वजह से पूरा भारत एक भारत बना। वह भारत के सबसे बड़े नेता हैं।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल चौहान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लता सिसौदिया, आत्माराम मौर्य, मंडल अध्यक्ष सत्यबीर सिंह बड़का, पूर्व मंत्री विनोद पांचाल, व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक रविन्द्र आर्य, गोल्डी कुशवाहा, अमित उपाध्याय, नरेंद्र चौहान, विजयपाल प्रधान, प्रभात स्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights