पीएम मोदी ने खुद सनातन धर्म को लेकर खुद मोर्चा संभाल लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने अपने मंत्रियों को दो बड़े संदेश दिए। पीएम मोदी ने NDA के मंत्रियों से कहा कि सनातन धर्म पर उदयनिधि के बयान का सही से (तथ्यों के साथ) जवाब दिया जाए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारत और इंडिया विवाद पर मंत्रियों को कुछ न बोलने की हिदायत दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही अपने मंत्रियों से कहा कि अधिकृत व्यक्ति के अलावा कोई भी मंत्री जी-20 की बैठक पर न बोले।

भारत की अध्यक्षता में 9 से 10 सितंबर तक दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन सहित दुनिया भर के कई राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे। 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जी-20 रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। इसके निमंत्रण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ के तौर पर संबोधित किया गया है। विपक्षी दलों ने ‘प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया’ की जगह ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ लिखे जाने पर आपत्ति जताई है। उनका दावा है कि केंद्र सरकार विपक्षी गठबंधन इंडिया से डरकर देश का नाम बदलने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights