जिला राजौरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक कुत्ते को विशालकाय अजगर निगल गया। जिला राजौरी के नौशहरा तहसील के मानपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक विशालकाय अजगर ने गांव में पाले गए कुत्ते को जिंदा निगल लिया।

PunjabKesari

यह दृश्य देखकर स्थानीय लोग भयभीत हो उठे और तुरंत वन्यजीव विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और लोग अजगर की मौजूदगी से सहमे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights