संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। केंद्र सरकार की ओर से संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग 2 दिसंबर को दोपहर 11 बजे से शुरु होगी।

केंद्र ने 2 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। शनिवार (25 नवंबर) को केंद्र की ओर से संसदीय कार्य मंत्री घोषणा जारी करते हुए कहा कि 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक तय की गई है। वहीं इससे पहले 9 नवंबर को संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संसद के शीतकालीन सत्र की घोषणा की थी।

संसद के शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है। विंटर सेशन की अंतिम बैठक 22 दिसंबर को होगी। 19 दिनों तक चलने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में कुल 15 बैठकें होनी है। जिसमें केंद्र की ओर लाए जाने वाले कई अहम विधेयकों पर चर्चा संभव है।

उम्मीद की जा रही है कि पार्लियामेंट के विंटर सेशन में 19 दिनों के भीतर कुल 15 बैठकें निर्धारित हैं, जिसमें भारतीय दंड संहिता (IPC), आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CRPC) और साक्ष्य अधिनियम को बदलने के उद्देश्य से लाए जाने वाले महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा की संभावना है।

इसके अलावा इस बार “कैश-फॉर-क्वेरी” मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ आरोपों पर आचार समिति की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। पैनल द्वारा निष्कासन की सिफारिश लागू होने से पहले सदन को रिपोर्ट पर विचार किया जाएगा। वहीं आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम को लेकर गृह मामलों की स्थायी समिति ने हाल ही में तीन रिपोर्ट्स को मंजूरी दी थी। ऐसे में शीतकालीन सत्र के दौरान इन तीन प्रमुख विधेयकों पर विचार किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights