रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं को ‘‘भारत का भावी नायक’’ बताते हुए शनिवार को कहा कि युवा 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने वीर गाथा 4.0 के सुपर-100 विजेताओं को सम्मानित करने के लिए यहां आयोजित एक समारोह के दौरान यह बात कही।

सिंह ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को किसी भी देश के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलू बताया। इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया कि 100 विजेताओं में से देश के विभिन्न हिस्सों की 66 लड़कियां हैं।

सिंह ने कहा कि युवा ‘‘भारत के भविष्य के नायक’’ हैं और वे 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सपना देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights