आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ सगाई की है। दोनों की सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद राघव चड्ढा की ओर से परिणीति चोपड़ा को दी गई अंगूठी की चर्चा हो रही है। इस अंगूठी की कीमत एक करोड़ के आसपास बताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इस पर कई दलों ने राघव चड्ढा को घेर लिया है। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। पार्टी प्रवक्ता ने तीखा तंज करते हुए पूछा है कि क्या अपना सबकुछ बेचकर चड्ढा ने अंगूठी खरीदा है।
राष्ट्रीय लोकदल प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने परिणीति की अंगूठी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ”आम आदमी पार्टी के गरीब सांसद राघव चड्ढा ने अपना सब कुछ बेचकर होने वाली पत्नी माननीया परिनीति चोपड़ा के लिये 3-4 कैरेट की सस्ती सी अंगूठी (एक करोड़ मात्र के आसपास) खरीदी।”
परिणीति चोपड़ा ने सगाई की अंगूठी की तस्वीरें पोस्ट की है। परिणीति की अंगूठी सॉलिटेयर डायमंड है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस अंगूठी की कीमत कोई कुछ लाख तो कोई एक करोड़ से ऊपर बता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights