पंजाब के जिला खन्ना से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक घर में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक धमाका हो गया और आग लग गई। इस हादसे में परिवार के 4 सदस्य झुलस गए, आनन-फानन में तुरंत उन्हें  अस्पताल ले जाया गया। वहीं एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पीड़ितों में 3 बच्चे भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, खन्ना के अलोर गांव में महिला रसोई में रोटी बना रही थी। इसी बीच अचानक सिलेंडर में धमाका हो गया और आग की चपेट में आने से 3 बच्चों सहित 4 लोग झुलस गए। उन्हें खन्ना सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। झुलसे हुए बच्चों की उम्र 6 से 14 साल के बीच बताई जा रही है। एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights