रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी तरह के प्रथम भारतीय वायुसेना विरासत केंद्र का सोमवार को यहां उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस केंद्र की स्थापना केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ और वायुसेना के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के तहत की गई है। पिछले महीने, वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने भारतीय वायुसेना विरासत केंद्र की समीक्षा करने के लिए इसका दौरा किया था। यह विरासत केंद्र 17,000 वर्ग फुट से अधिक विस्तृत क्षेत्र में फैला हुआ है।
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
