सांस्कृतिक संबंधों और सामुदायिक एकता को मज़बूत करने की एक अनोखी पहल के तहत ‘फेथ’ (फाजिल्का फिरोजपुर एसोसिएशन इन ट्राइसिटी फॉर हार्मोनी) का लॉन्च कम मिलन समारोह 1 जून को चंडीगढ़ में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले उन सभी लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास है जिनकी जड़ें फाजिल्का और फिरोज़पुर जिलों से जुड़ी हैं।

एसोसिएशन अपने लॉन्च अवसर पर चंडीगढ़ में अपना पहला सामुदायिक मिलन समारोह आयोजित कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य साझा विरासत का उत्सव मनाना और इन क्षेत्रों के परिवारों, पेशेवरों और युवाओं के बीच एकता की भावना को बढ़ावा देना है।

इस पहल के मुख्य प्रेरक करन गिलहोत्रा और नवदीप असीजा ने बताया कि यह आयोजन यादों, सांस्कृतिक गौरव और आत्मीय जुड़ाव की भावना को उजागर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights