मेरठ जिले के थाना बहसूमा पुलिस द्वारा बाइक लुटरों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। लूट के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों के पास से लूटी गयी बाइक एक तमंचा देशी 315 बोर मय खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार नि0 ग्राम झुनझुनी थाना बहसूमा जिला मेरठ से रात्रि समय करीब 11 बजे दो बदमाशों ने झुनझुनी पुल के पास बाइक, मोबाइल फोन और पांच हजार हजार रूपए लूट लिए थे।
घायल सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। घटना मे प्रयुक्त राहुल कुमार से लूटी बाइक भी बरामद हुई है।

लुटेरे सचिन को सीएचसी हस्तिनापुर भेजा गया है। उपरोक्त आरोपी के फरार साथी सागर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों के खिलाफ मेरठ की कई थानों में मुकदमा दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights