मेरठ में हस्तिनापुर में 23 जुलाई को हुए डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने दौड़ी। तो मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में आरोपियों के पैर में गोली लग गई। घायल हालत में दोनों को पुलिस ने अरेस्ट कर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है।

थाना हस्तिनापुर में सतेंद्र और अरविंद की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में वादी सरजीत पुत्र धूम सिंह निवासी ग्राम पाली थाना हस्तिनापुर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम किया था। इसके बाद पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में थी।सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त प्रिंस और दीपांशु इलाके में घूम रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने चैकिंग अभियान शुरू किया। मखदूमपुर मवाना रोड मध्य गंगा नहर पुल पर नामजद अभियुक्त प्रिंस पुत्र संजय व दीपांशु पुत्र महकेश मिल गए। दोनों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। इतना ही नहीं पुलिस पर फायर भी कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की तो दोनों घायल हो गए। बदमाशों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार देकर वास्ते उपचार मवाना सरकारी अस्पताल रवाना किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त अवैध अस्लाह आलाकत्ल व मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights